Indian Railways News => Topic started by Jitendar on Aug 13, 2012 - 00:00:06 AM


Title - डीजल लोको शेड में फिर अशांति
Posted by : Jitendar on Aug 13, 2012 - 00:00:06 AM

-- तीन रेल अधिकारियों का रात भर घेराव
***********8
खड़गपुर (प.मेदिनीपुर) : दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत खड़गपुर के साउथ साइड स्थित रेलवे डीजल लोको शेड में काम करने वाले तीन कर्मियों का रेल प्रशासन की ओर से तबादला कर दिए जाने से संस्थान में शुक्रवार को एक बार फिर अशांति पैदा हुई। इसके विरोध में दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन (गौतम ग्रुप) की ओर से तीन रेल अधिकारियों का बीती रात घेराव किया गया। संस्थान के सहायक यांत्रिकी अभियंता जीएस मन्ना, परितोष पाल व एके त्रिपाठी का घेराव कर कर्मियों ने अपनी नाराजगी जताई। मेंस यूनियन के अतिरिक्त महासचिव अजीत घोषाल ने कहा कि यूनियन की ओर से उक्त तीनों रेल अधिकारियों के समक्ष केवल विरोध प्रदर्शन किया गया, लेकिन अधिकारी दिखाना चाहते थे कि उनका घेराव किया गया है। बाद में शनिवार को सुबह पांच बजे के करीब पुलिस व आरपीएफ जवानों की मौजूदगी में अधिकारी संस्थान से बाहर निकले। डीआरएम राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ ने कहा कि तीन कर्मियों का नियमानुसार ही तबादला किया गया है, लेकिन यूनियन इस मुद्दे को ले संस्थान में अशांति फैला रही है।