Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Aug 13, 2012 - 15:00:54 PM


Title - दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर पानी भरा, ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप - कोटा: ट्रैक पर पानी भरने स
Posted by : RailXpert on Aug 13, 2012 - 15:00:54 PM

कोटा. कोटा में झालावाड़ जिले के चौमाला कस्बे में पानी भरने से दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई है। सोमवार सुबह पौने दस बजे चौमाला रेलवे स्टेशन के पास एक दीवार ढह जाने से यहां रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। तभी से ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। इस रूट की तकरीबन पांच ट्रेनें फंस गई हैं। रेलवे प्रशासन पानी निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन  ट्रैक शाम से पहले खुलने की उम्‍मीद नहीं है।