Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 12, 2012 - 03:09:58 AM


Title - नहीं पहुंच सके मुख्य वाणिज्य प्रबंधक
Posted by : nikhilndls on Aug 12, 2012 - 03:09:58 AM

शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दरभंगा रेलवे स्टेशन पर मुख्य वाणिज्य प्रबंधक को आना था,लेकिन अपरिहार्य कारण बस वे नहीं आ सके। मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के आगमन को लेकर स्टेशन परिसर में रेलकर्मियों को काफी तत्पर देखा गया। साफ-सफाई में सफाई कर्मी लगातार लगे हुए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे हाजीपुर से चले लेकिन मुजफफरपुर स्टेशन पर ही रुक गए। देर शाम तक रेलकर्मी प्रतीक्षा करते रहे, बाद में जानकारी मिली कि वे आज नहीं आ सकेंगे। आज रेलवे स्टेशन स्थित लगे स्टॉलों टिकट काउन्टर पार्सल आदि का निरीक्षण होना था।