Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 10, 2012 - 15:00:25 PM


Title - निलंबित हुए सीटीआइ समेत चार टीटीइ
Posted by : nikhilndls on Aug 10, 2012 - 15:00:25 PM

-- मामला यात्रियों से रुपए छीनने का जागरण कार्यालय
*********
खड़गपुर (प.मेदिनीपुर) : पश्चिम मेदिनीपुर जिलांतर्गत खड़गपुर रेलवे स्टेशन में मंगलवार की सुबह रेलवे यात्रियों से रुपए छीनने के आरोप में देर शाम विभागीय कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। निलंबित होने वालों में घटना के समय कर्तव्यरत मुख्य टिकट निरीक्षक अनिल कुमार विश्वास, मुख्य टीटीइ एसएन माईती, राकेश कुमार-टीटीइ व पीके विश्वास-टीटीइ शामिल हैं। घटना पर वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्यिक प्रबंधकव जनसंपर्क अधिकारी विवेक कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया चार आरोपियों को निलंबित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ज्ञातव्य है कि मंगलवार की सुबह यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से उतरे कुछ यात्रियों ने टीटी पर रुपए छीनने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया था। हालांकि दोपहर तक इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा था, परंतु मीडिया जगत में इसकी हलचल शुरू होने के बाद आखिरकार देर शाम संबधित आरोपियों के निलंबन का आदेश जारी हो गया।