Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Aug 11, 2012 - 18:00:36 PM


Title - पार्सल से लाखों की नो टैक्स की दवाएं बरामद - Jagran Yahoo! India
Posted by : riteshexpert on Aug 11, 2012 - 18:00:36 PM

पटना जंक्शन के पार्सलघर में रखा लाखों रुपए की दवाएं गुरुवार को रेल एसपी सुरेश चौधरी के निर्देश पर जीआरपी ने बरामद किया है। इन दवाओं को मगध एक्सप्रेस के ब्रेकवान से नई दिल्ली से पटना जंक्शन लाया गया था। बरामद दवाओं में लाइफ सेविंग ड्रग्स के अतिरिक्त कई एंटी बायोटिक्स, कफ सीरप व अन्य हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली से आने वाली मगध एक्सप्रेस लगभग दो बजे जंक्शन पर पहुंची। इसके ब्रेकवान से 23 बोरियों मे पैक दवाओं को उतारा गया। रेल एसपी सुरेश चौधरी को पहले से ही इसकी जानकारी थी। जैसे ही ट्रेन से दवाओं को उतारकर पार्सल में रखा गया कि विशेष टीम बनाकर छापेमारी करायी गई। छापेमारी की भनक जंक्शन के जीआरपी टीम तक को नहीं दी गई थी। हालांकि इस दौरान माल लेने वाला कोई नहीं पहुंचा जिससे उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। बरामद दवाओं की कीमत दस लाख रुपए से अधिक बतायी जा रही है।