Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Nov 28, 2012 - 00:01:06 AM


Title - पैसेंजर कोचों में पर्यावरण अनुकूल जैव-शौचालयों का निरीक्षण करने के लिए पवन कुमार बंसल कल नई दिल्ली र
Posted by : nikhilndls on Nov 28, 2012 - 00:01:06 AM

पैसेंजर कोचों में लगाए गए पर्यावरण अनुकूल जैव-शौचालयों का निरीक्षण करने के लिए रेल मंत्री श्री पवन कुमार बंसल ने कल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का औचक दौरा किया। इसको लगाने और इस्तेमाल से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर उन्होंने रेलवे बोर्ड में मैकेनिकल सदस्य श्री केशव चंद्रा सहित रेल मंत्रालय के विभिन्न अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। श्री चंद्रा ने श्री बंसल को बताया कि इसके निर्माण में उसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिसे सियाचिन में तैनात भारतीय सेना के शौचालयों में किया जाता है। भारतीय रेलवे – डीआरडीओ के जैव शौचालय डीआरडीओ द्वारा खासतौर पर विकसित जीवाणुओं की तकनीक पर आधारित है।

श्री बंसल ने जैव-शौचायलों के निर्माण और आठ रेलगाडियों में इसे लगाए जाने संबंधी विभाग के प्रयासों की सराहना की। नए कोचों में जैव-शौचालयों को लगाने का काम काफी तेजी से किया जा रहा है और मौजूदा कोचों में भी इसे जल्द ही लगाने का काम शुरु किया जाएगा। श्री बंसल के साथ अतिरिक्त सचिव (पीयू) श्री एस. के.शर्मा, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री वी. के गुप्ता, दिल्ली मंडल के मंडलीय रेलवे प्रबंधक अनुराग सचान और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।