Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Aug 13, 2012 - 00:00:50 AM


Title - पॉइंट खराब, तीन ट्रेन प्रभावित
Posted by : puneetmafia on Aug 13, 2012 - 00:00:50 AM

जोधपुर। रेलवे स्टेशन पर पटरी बदलने वाला एक पॉइंट खराब होने से शनिवार को तीन ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। साथ ही जोधपुर आ रही जैसलमेर पैसेंजर शनिवार को पावटा बी रोड रेलवे फाटक के पास करीब आधे घंटे तक खड़ी रही। परेशान यात्री यहीं से उतरकर घरों की ओर निकल पड़े। फाटक बंद होने सेे पावटा बी रोड पर आने वाले वाहन चालकों को भी खासी परेशानी हुई। बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस और पुरी एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित रहा।
कैसी मुश्किल
रेलवे स्टेशन पर पटरी बदलने वाला एक पॉइंट खराब होने से शनिवार को पावटा बी रोड रेलवे फाटक के पास करीब आधे घंटे तक खड़ी रही जैसलमेर पैसेंजर  ट्रेन के कारण लक्ष्मी नगर व बीजेएस की ओर से जाने वाले वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अन्य रास्तों से निकले वाहन चालक
क्रासिंग पर फाटक बंद रहने से लक्ष्मी नगर व बीजेएस की ओर से आने वाले और पावटा की ओर से जाने वाले यात्रियों को फाटक बंद होने की वजह से पावटा सी रोड के अंडर ब्रिज के रास्ते से घूमकर जाना पड़ा।