Indian Railways News => Topic started by railgenie on Feb 05, 2013 - 18:00:38 PM


Title - फ्रेट कॉरिडोर को मार्च से शुरू होगा कार्य
Posted by : railgenie on Feb 05, 2013 - 18:00:38 PM

इलाहाबाद : बहुप्रतीक्षित डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए उत्तर मध्य रेलवे के दो स्टेशनों के बीच मार्च से कार्य शुरू होगा, भूमि अधिग्रहण कर लिया गया है। ठेका लेने वाली कंपनी को कार्य को पूरा करने के लिए चार वर्ष का समय दिया गया है।

रेलवे ने मुख्य मार्गो की पटरियों पर पड़ रहे भार को देखते हुए मालगाड़ियों के लिए डेडीकेटड फ्रेट कॉरिडोर बनाने की योजना बनाई थी। इसमें लुधियाना से दानकुई तक पूरब कॉरिडोर एवं मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट से दादरी तक पश्चिम कॉरिडोर बनाया जाना है जिस पर तीव्र गति से माल गाड़ी चलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बनने के बाद मुख्य मार्गो पर मालगाड़ियों का संचालन लगभग खत्म हो जाएगा। साथ ही माल भी तीव्र गति से अपने स्थान पर पहुंचेगा। लुधियाना से दानकुई तक कुल 1839 किलोमीटर के फ्रेड कॉरिडोर के लिए विश्व बैंक सहयोग कर रहा है। इस कार्य के लिए उत्तर मध्य रेलवे के खुर्जा एवं कानपुर शहर के बीच 353 किमी. दोहरी रेल लाइन बिछाने के कार्य के लिए एक निजी कंपनी को ठेका दे दिया गया है। इसे पूरा करने के लिए उसे चार वर्ष का समय दिया गया है। डीएफसीसी के प्रबंधक राजेश खरे के मुताबिक कानपुर-मुगलसराय के बीच भी रेल लाइन बिछाने का कार्य जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है।