Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Feb 04, 2013 - 21:00:05 PM


Title - बहेगी विकास की बयार
Posted by : riteshexpert on Feb 04, 2013 - 21:00:05 PM

धौलपुर। धौलपुर से सरमथुरा होकर गंगापुर तक सिटी तक डलने वाली रेलवे लाइन से जिले में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। इससे यहां के उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही विकास के नए द्वार भी खुल जाएंगे। यह बात करौली-धौलपुर सांसद खिलाड़ीलाल बैरवा ने कही। बैरवा रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

सांसद ने बताया कि इस लाइन का शिलान्यास समारोह 7 फरवरी को होगा। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं रेल राज्यमंत्री जयसूर्य प्रकाश रेड्डी के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। समारोह सुबह 11 बजे सरमथुरा में बनने वाले रेलवे स्टेशन के पास होगा। सांसद ने बताया कि करीब 144 किलोमीटर लंबी इस लाइन को बिछाने के लिए 622.41 करोड़ रूपए की योजना थी, जो सर्वे के बाद बढ़कर 2 हजार करोड़ रूपए से ऊपर पहंुच गई है।

सांसद ने कहा कि अथक प्रयासों के बाद इस लाइन को बंशी पहाड़पुर से भी जोड़ने का निर्णय किया गया है। इसका सर्वे का कार्य जारी है। शिलान्यास के बाद इसके टेण्डर की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए जमीनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरूहोगी। वहीं धौलपुर से सरमथुरा तक पुल वगैरह बनने का काम शुरू हो जाएगा।

रेलवे ने यह पूरा काम वर्ष 2019 तक कराने की बात कही है। कार्यक्रम में जीएम रेलवे इलाहाबाद, डीआरएम झांसी, प्रिंसीपल चीफ इंजीनियर एवं इस प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य अधिकारी शामिल होंगे।