Indian Railways News => Topic started by greatindian on Jan 29, 2013 - 16:00:26 PM


Title - बीटिंग रिट्रीट समारोह आज : साढ़े तीन घंटे तक बंद रहेंगे पांच मेट्रो स्टेशन
Posted by : greatindian on Jan 29, 2013 - 16:00:26 PM

मंगलवार को विजय चौक पर आयोजित बीटिंग रिट्रीट समारोह की सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने पांच मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है।

डीएमआरसी के प्रवक्ता के अनुसार मंगलवार को लाइन-2 पर पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन और रेस कोर्स मेट्रो स्टेशन से न ही मुसाफिरों को आवागमन की इजाजत दी जाएगी और न ही इन मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेन रुकेगी।

इसी तरह, लाइन-6 पर खान मार्केट और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा जाएगा। इस दौरान केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से लाइन-2 और लाइन-6 के बीच मुसाफिर इंटरचेंज कर सकेंगे।

मेट्रो प्रवक्ता के अनुसार इन मेट्रो स्टेशनों पर दोपहर तीन से लेकर शाम साढ़े छह बजे तक आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। शाम साढ़े छह बजे के बाद ट्रेनों का परिचालन पूर्व की भांति सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा।