| Indian Railways News => | Topic started by nikhilndls on Dec 27, 2012 - 12:01:02 PM |
Title - बुधवार को रद की गई गाड़ियांPosted by : nikhilndls on Dec 27, 2012 - 12:01:02 PM |
|
|
- 12309 राजेन्द्रनगर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस- 14006 आनंदविहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस,गुरुवार को रद की गई गाड़ियां- 12310 नई दिल्ली-राजेन्द्रनगर राजधानी एक्सप्रेस- 14005 सीतामढ़ी-आनंदविहार टर्मिनल लिच्छवी एक्सप्रेस- 12815 नंदन-कानन एक्सप्रेस - 12816 नंदन कानन एक्सप्रेस (शुक्रवार)=घने कोहरे के कारण लगातार चार दिनों से घंटों विलंब से चल रही 12309 राजधानी एक्सप्रेस को रेल प्रशासन ने रद कर दिया। यह ट्रेन बुधवार की शाम राजेन्द्र नगर टर्मिनल स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना नहीं हो सकी। बुधवार को डाउन 12310 राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली से चलकर पटना जंक्शन 17 घंटे विलंब से पहुंची। गुरुवार को राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली से रद है।घने कोहरे के कारण राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें घंटो विलंब से चल रही है। जनसाधारण एक्सप्रेस 14 घंटे विलंब से पटना जंक्शन पहुंची तथा शाम 4.20 बजे खुलने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस राजेन्द्र नगर से रात 3.30 बजे खुलेगी। 02393 विशेष संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस रात आठ बजे के बदले रात 11.45 बजे, 2401 मगध एक्सप्रेस शाम छह बजे के बदले रात 12.30 बजे दिल्ली के लिए खुलेगी। 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस पटना जंक्शन से दिन के 11.50 बजे के बदले शाम 7.30 बजे खुली। 12561 दरभंगा नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस दरभंगा से रात 12.30 बजे खुली। गया से शाम 4.30 बजे खुलने वाली 12397 महाबोधि एक्सप्रेस गुरुवार की सुबह छह बजे खुलेगी। आनंद विहार-जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस 15 घंटे विलंब से चल रही है। घने कोहरे के चलते दस दिनों के अंदर दो-दो बार संपूर्णक्रांति और जनसाधारण एक्सप्रेस रद हो चुकी हैं। संपूर्णक्रांति की स्थिति संभली है। ट्रेनों के विलंबित रहने से पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। विलंब से चलने वाली गाड़ियां |