Indian Railways News => Topic started by greatindian on Feb 05, 2013 - 03:00:43 AM


Title - ब्रॉडगेज पर पहले दिन दो जोड़ी ट्रेन 10012057
Posted by : greatindian on Feb 05, 2013 - 03:00:43 AM

बरेली : बरेली सिटी-लालकुआं ब्रॉडगेज पर ट्रेनों के संचालन को लेकर इज्जतनगर मंडल अंतिम चरण की तैयारी पूरी करने की ओर है। ट्रेनों के संचालन के लिए रविवार को दो ट्रेनों के रैक भी इज्जतनगर पहुंच जाएंगे।

गौरतलब है कि सात जनवरी को बरेली सिटी से सांसद प्रवीन सिंह ऐरन लालकुआं के लिए ब्रॉडगेज की पहली सवारी गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसको लेकर अंतिम दौर की तैयारियां की जा रही हैं।