| Indian Railways News => | Topic started by riteshexpert on Dec 24, 2012 - 00:00:42 AM |
Title - भागलपुर रेल मंडल कार्यालय में देरी अब बर्दास्त नहींPosted by : riteshexpert on Dec 24, 2012 - 00:00:42 AM |
|
|
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन ने शनिवार को भागलपुर स्टेशन पर रेल राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी से मुलाकात कर कहा कि भागलपुर रेल मंडल कार्यालय में देरी अब बर्दास्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि रेलमंत्री पवन बंसल ने इस मामले में संज्ञान लिया है और रेलवे बोर्ड को निर्देश दिया है। जिसके कारण गुरुवार को बोर्ड के अधिकारियों ने पूर्व रेलवे के जीएम व मालदा रेल मंडल के डीआरएम के साथ बैठक की और क्षेत्र की रूपरेखा तय करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी बजट में भागलपुर मंडल कार्यालय के लिए राशि स्वीकृत किया जाए और मंडल कार्यालय के लिए अपनी ओर से सहयोग किया जाए। सांसद ने बताया कि जब वे किशनगंज के सांसद बने थे तभी अधीर रंजन चौधरी बगल के संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीते थे। 13 वर्षो से वे दोनों सांसद है और मित्र भी हैं। इधर, गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे, पीरपैंती के विधायक अमन पासवान एवं महापौर दीपक भुवानियां ने रेल राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी को अंगवस्त्र व बुके देकर स्वागत किया। महापौर ने रेल राज्यमंत्री को स्मरण कराते हुए कहा कि रेल मंडल कार्यालय खोलने की स्वीकृति संसद से मिल चुकी है। लेकिन अभी तक नहीं खोले जाने के कारण संसद की अवहेलना हो रही है। उन्होंने मंडल कार्यालय जल्द खोलने की मांग की। मंत्री ने कहा कि इसमें कुछ त्रुटियां भी जिसे सुधारा जा रहा है। इसके बाद मंडल कार्यालय खोला जाएगा। इनके साथ पार्षद संतोष कुमार, संजय सिन्हा, रंजन सिंह, दीपक साह, सदानंद मोदी, शंकर पोद्दार, मंतोष कापरी, मुन्ना सिंह आदि लोग थे। मंदारहिल-हंसडीहा नई रेल लाइन के उद्घाटन के लिए जाने के क्रम में रेल राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी शनिवार सुबह 8.34 बजे भागलपुर स्टेशन पहुंचे। उनके पहुंचते ही विभिन्न संगठनों ने मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। इस्टर्न बिहार इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुटधारी अग्रवाल व उपाध्यक्ष बनवारी लाल खेतान द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मंडल रेल कार्यालय के लिए पर्याप्त धन राशि का बजट में प्रावधान, मंडल प्रबंधक की नियुक्ति, भागलपुर-बड़हरवा रेल लाइन का दोहरीकरण व विद्युतीकरण, भागलपुर-हावड़ा के बीच दुरन्तो एक्सप्रेस, भागलपुर से बरौनी, गोरखपुर, लखनऊ होते हुए दिल्ली तक एवं भागलपुर से जयपुर तक ट्रेन चलाने की मांग की गई। भागलपुर-यशवंतपुर, भागलपुर-नई दिल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस, भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का फेरा बढ़ाने, बांका से हावड़ा और दिल्ली के लिए ट्रेन चलाने, भागलपुर में हावड़ा-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव, सबौर व नाथनगर को आदर्श स्टेशन बनाने, भागलपुर स्टेशन पर यात्री निवास बनाने आदि की भी मांग की गई है। |