| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Aug 13, 2012 - 18:00:53 PM |
Title - मुजफ्फरपुर-रुन्नीसैदपुर के बीच पहली बार इंजन दौड़ा*पहले दिन 315 यात्रियों ने विभिन्न जगहों के टिकट खPosted by : railgenie on Aug 13, 2012 - 18:00:53 PM |
|
|
मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड पर रविवार को मुजफ्फरपुर-रुन्नीसैदपुर के बीच पहली बार इंजन दौड़ा। इसे देख ग्रामीणों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। इंजन कुछ देर के लिए बेनीपुर हॉल्ट पर भी रुका जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी का कहना है कि इस मार्ग पर नई रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। सीआरएस की अनुमति के बाद पहले मालगाड़ी फिर पैसेंजर ट्रेनों चलेंगी। ट्रैक की जांच के लिए इंजन चलाकर जायजा लिया गया। |