Indian Railways News => Topic started by irmafia on Aug 10, 2012 - 15:01:12 PM


Title - मुुंबई, दिल्ली रूट की ज्यादातर ट्रेनें फुल
Posted by : irmafia on Aug 10, 2012 - 15:01:12 PM

0 जल्द कराएं रिजर्वेशन, नहीं तो जाना होगा मुश्किल
0 दीपावली पर घर आने-जाने को रिजर्वेशन की मारामारी
**********
इलाहाबाद। दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली पर ट्रेन से घर जाने-आने की सोच रहे हैं तो फौरन सतर्क हो जाइए। बिना देर किए रिजर्वेशन करा लेने में भलाई है। दिल्ली और मुंबई रूट की ज्यादातर ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। खासतौर पर दीपावली के तीन दिन पहले और चार दिन बाद तक ट्रेनों में कन्फर्म बर्थ नहीं मिल रही है। लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों में बर्थ की उपलब्धता है, लेकिन अगले एक-दो दिनों में यह भी फुल हो सकती हैं। इसमें चूके तो लौटने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। दीपावली पर घर जाने और त्योहार बाद लौटने के लिए ट्रेनों में रिजर्वेशन की मारामारी है। जंक्शन के रिजर्वेशन काउंटर पर यात्री दिल्ली की ट्रेनें खंगाल रहे हैं, लेकिन कहीं जगह नहीं दिख रही है। घर आई जेएनयू की छात्रा पल्लवी भार्गव बृहस्तविार को आधे घंटे तक दिल्ली के लिए प्रयागराज, दूरंतो, रीवांचल, शिवगंगा ट्रेनों के स्लीपर, एसी-3 और एसी-2 में बर्थ के लिए भटकी लेकिन 14 से 15 नवंबर के बीच कन्फर्म बर्थ नहीं मिली। रिजर्वेशन क्लर्कों का दावा है कि इन दिनों ज्यादातर रिजर्वेशन त्योहार के लिए कराए जा रहे हैं। अब उन्हीं ट्रेनों में जगह बची है जो यात्रियों की प्राथमिकता में दूसरे या तीसरे नंबर पर हैं। 0 दिल्ली रूट पर रिजर्वेशन का हाल गाड़ी संख्या 12418 नई दिल्ली-इलाहाबाद प्रयागराज एक्सप्रेस में आठ नवंबर को प्रतीक्षासूची एसी-3 में 10, एसी-2 में दो और स्लीपर में 150 है। नौ नवंबर को क्रमश: 116, 53 और 185, 10 नवंबर को क्रमश: 103, 47 और 170 तक प्रतीक्षासूची पहुंच चुकी है। 11 और 12 नवंबर को इससे भी ज्यादा भीड़ है। इसी तरह गाड़ी 12417 इलाहाबाद-नई दिल्ली प्रयागराज में 14 और 15 नवंबर को किसी भी श्रेणी में कन्फर्म बर्थ नहीं है। 16 नवंबर को गिनती की बर्थ खाली हैं। 15 और 17 नवंबर को जाने वाली गाड़ी संख्या 12275 इलाहाबाद-नई दिल्ली दूरंतो की सीटें भी फुल हैं। यही स्थिति शिवगंगा, रीवांचल, मथुरा एक्सप्रेस, हरिद्वार एक्सप्रेस और नौचंदी एक्सप्रेस की है। 0 मुंबई रूट की ट्रेनों में और भी मारामारी जंक्शन से मुंबई जाने वाली दूरंतो एक्सप्रेस में 17, 20, 24 और 27 नवंबर जगह नहीं है। महानगरी एक्सप्रेस में 14 से 16 नवंबर तक स्लीपर में आरएसी यानी बैठने की जगह उपलब्ध है। 17 से 27 नवंबर तक स्लीपर और एसी कोच फुल हैं। तुलसी, कामायनी, रत्नागिरी, गोदान, फैजाबाद-कुर्ला एक्सप्रेस में भी 16-17 नवंबर से अगले सप्ताहभर कन्फर्म बर्थ नहीं है।