Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Aug 13, 2012 - 16:00:18 PM


Title - मेट्रो के लिए सरकारी रेट पर लेंगे जमीन
Posted by : puneetmafia on Aug 13, 2012 - 16:00:18 PM

लुधियाना. लुधियाना मेट्रो शहर की सूरत बदल देगी। मगर, इससे सबसे ज्यादा परेशानी होगी उन लोगों को, जिनकी प्रॉपर्टी प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन वाले एरिया में आती है। स्टेशन और रोड डायवर्जन के लिए जो जमीन एक्वायर की जानी है, उसका खाका तैयार हो चुका है।

ये जमीन सरकारी रेट के हिसाब से खरीदी जाएगी, जो मौजूदा बाजार भाव से बहुत कम है। कहां कितनी सरकारी और निजी जमीन अधिग्रहीत होनी है, इसकी पूरी रिपोर्ट नगर निगम के एसटीपी की ओर से तैयार कर निगम कमिश्नर व लुधियाना मेट्रो के एमडी आरके वर्मा को शुक्रवार को सौंपी जाएगी।

निगम ने प्रोजेक्ट के स्केच लगभग तैयार कर लिए हैं। इसमें जमीन का जो रेट दिया गया है, वह 2009 के सर्वे के मुताबिक है। निगम अधिकारियों का कहना है कि जब जमीन अधिग्रहीत होगी, उस साल के सर्वे के मुताबिक सरकारी रेट के हिसाब से रकम अदा की जाएगी।

कॉरिडोर वन (अयाली चौक से चंडीगढ़ रोड बीबीएमबी पावर हाउस तक)

अयाली चौक

1376

30 हजार

राजगुरु नगर

468 30 हजार

अग्र नगर

468 30 हजार

पीएयू 468 30 हजार

गुरुद्वारा दुख निवारण

5270 50 हजार

मेट्रो के कंस्ट्रक्शन डिपो के लिए

मेट्रो स्टेशन

प्राइवेट लैंड एरिया अधिग्रहण की कीमत

दरेसी ग्राउंड 1020 8 हजार 400 बस्ती जोधेवाल स्टेशन 93 15 हजार