Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Jan 29, 2013 - 18:00:57 PM


Title - मॉडल जंक्शन बनेगा समस्तीपुर : जीएम
Posted by : AllIsWell on Jan 29, 2013 - 18:00:57 PM

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक मधुरेश कुमार ने रविवार को समस्तीपुर जंक्शन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समस्तीपुर जंक्शन को मॉडल जंक्शन बनाया जाएगा। इसके मद्देनजर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। सुबह 9 बजे से निरीक्षण के दौरान वे स्टेशन के सभी विभागों एवं प्लेटफार्मों का जायजा लिया। खासकर रिटायरिंग रूम, पीआरएस, पार्सल रूम, टैक्सी पड़ाव, अपूर्वा भोजनालय आदि को देखा। वहीं प्लेटफार्मो की गंदगी को देख वे अधिकारियों की जमकर क्लास भी ली। इसके अलावा भी उन्होंने प्लेटफार्म सहित यहां के विधि व्यवस्था का भी जायजा लिया। महाप्रबंधक श्री कुमार ने स्टेशन पर बन रहे पैदल ऊपरी पथ के कार्य में और तेजी लाने का आदेश अधिकारियों को दिया। साथ हीं फायर बिग्रेड के पास से लेकर जीआरपी थाने तक बनने वाले ओवर ब्रिज के स्थल का निरीक्षण भी किया। मौके पर समस्तीपुर रेल मंडल प्रबंधक अरूण मल्लिक, सीनियर डीसीएम एमएआई हुमायू, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा. आरके वर्मा, वरिष्ठ मंडल इलेक्ट्रानिकल इंजीनियर दिनेश प्रसाद समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।