Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Jun 25, 2012 - 18:00:12 PM


Title - मोबाइल बतायेगा कहां है ट्रेन* रेलवे व आइआइटी कानपुर ने विकसित की नयी तकनीक
Posted by : puneetmafia on Jun 25, 2012 - 18:00:12 PM

ट्रेन के सही लोकेशन का पता लगाना आसान नहीं है. इसके लिए इनक्वायरी काउंटर की लंबी कतार में शामिल होना पड़ता है. लेकिन रेलवे व आइआइटी कानपुर की टीम ने अब मोबाइल पर ही ट्रेन लोकेशन की नयी तकनीक विकसित कर दी है.इस नयी तकनीक का नाम दिया गया है-रियल टाइम ट्रेन इनफार्मेशन सिस्टम. अब इस तकनीक के जरिये पता लग पायेगा कि ट्रेन कौन सी स्टेशन पर खड़ी है या कौन सी स्टेशन से गुजर रही है.
* फिलवक्त किन ट्रेनों में सेवा
फिलवक्त यह सेवा ‘रियल टाइम ट्रेन इनफार्मेशन सिस्टम’ हावड़ा, सियालदह राजधानी के अलावा दुरंतो व शताब्दी के लिए ही उपलब्ध है. आने वाले 18 माह में इसका विस्तार कर अन्य ट्रेनों को भी इससे जोड़ दिया जायेगा. पूरी परियोजना पर 121 करोड़ की लागत आ रही है.
* कैसे काम करेगी
इस सिस्टम के संचालन के लिए ट्रेन के इंजन में एक रिसीवर लगा रहेगा. इस पर पचास हजार का खर्च आयेगा. नयी दिल्ली में एक सेंटर स्थापित किया गया है. यह सेंटर पूरे देश से डाटा रिसीव करेगा. इस सिस्टम का ट्रायल भी सफलतापूवर्क कर लिया गया है.
* सेटेलाइट के जरिये भी कनेक्ट रहेगा
रेलवे ने इंडियन सेटेलाइट रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ( इसरो) से भी सेटेलाइट कनेक्टिविटी की अनुमति ली गयी है. इसके लिए ग्लोवल पॉजिशनिंग सिस्टम( जीपीएस) का भी इस्तेमाल किया जायेगा.
रेलवे की टेक्नोलॉजी विंग क्रिस ने आइआइटी कानपुर के साथ इस सिस्टम के लिए एक एमओयू किया है. इस सुविधा का लाभ लैपटॉप के जरिये भी उठाया जा सकता है. इसके अलावा रेलवे ट्रेनों में ब्राडबैंड के जरिए इंटरनेट व मल्टीमीडिया सेवाओं की भी शुरुआत करने जा रही है.