| Indian Railways News => | Topic started by AllIsWell on Feb 04, 2013 - 09:00:05 AM |
Title - यात्रियों ने स्टेशन पर काटा बवालPosted by : AllIsWell on Feb 04, 2013 - 09:00:05 AM |
|
|
समस्तीपुर रेल जंक्शन पर रविवार की शाम यात्रियों ने रेल प्रशासन के क्रियाकलापों के विरुद्ध जमकर हंगामा किया। काफी प्रयास के बाद यात्रियों को शांत किया गया। बताया गया है कि शाम में लगभग छह बजे समस्तीपुर से खगड़िया के लिए एक सवारी गाड़ी चलती है। कार्यालयों में काम करने वाले कर्मियों सहित न्यायालय एवं अन्य कार्यो के लिए समस्तीपुर आने वाले अधिकांश लोग इसी गाड़ी से वापस लौटते हैं। अक्सर यह ट्रेन स्टेशन से विलंब से खुलती है। शाम में भी निर्धारित समय से यह ट्रेन जब नहीं खुली तो यात्रियों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं यात्रियों में महेश कुमार, नीरज चौधरी, बबलू कुमार, राजू कुमार व सुमित कुमार आदि का कहना था कि बार-बार अनुरोध करने पर भी इस गाड़ी में रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं रहती है। इन्हीं सब कारणों को लेकर यात्रियों ने काफी देर तक स्टेशन पर रेल प्रशासन के विरुद्ध नारे भी लगाए। हालांकि पूछे जाने पर किसी भी अधिकारी से इस घटना की पुष्टि नहीं की है। यहां यह भी बता दें कि रविवार को जिला मुख्यालय में कई परीक्षाएं भी आयोजित की गई थी। जिसमें अधिकांश अलग-अलग जगहों से परीक्षार्थी शामिल होने आए थे। |