| यात्रियों से मिलकर ली सुविधाओं की जानकारी by Jitendar on 04 February, 2013 - 03:01 PM | ||
|---|---|---|
Jitendar | यात्रियों से मिलकर ली सुविधाओं की जानकारी on 04 February, 2013 - 03:01 PM | |
रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को इलाहाबाद जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से मिलकर समस्याओं के बारे में पूछा और जन आहार केंद्र में जाकर खाने का परीक्षण किया।जंक्शन से बाहर निकल रहे एक यात्री से कंधे पर हाथ रखकर रेल राज्य मंत्री ने रेलवे की सुविधाओं के बारे में पूछा तो उसने अपना दुख बयान करते कहा कि आरक्षित बोगी में वेटिंग लिस्ट एवं जनरल टिकट लेने वाले भी घुस जाते हैं जिससे काफी दिक्कत होती है। इस पर उन्होंने साथ चल रहे अधिकारियों को इस तरह की शिकायतों को देखने को कहा। मंत्री प्लेटफार्म एक पर बने जन अहार केंद्र में पहुंचे। यहां उन्होंने किचन को देखा और व्यंजन भी चखा। भोजन कर रहे मुसाफिरों से खाने की गुणवत्ता के बारे में पूछा। क्रू लॉबी में पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों से सुविधाओं की जानकारी ली। साथ चल रहे अफसरों से कहा कि इनको सबसे ज्यादा तनाव का सामना करना पड़ता है। इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि इनके परिजनों की देखभाल करें। | ||