Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Nov 30, 2012 - 12:00:30 PM


Title - रविवार को दूसरी पाली में मिलेंगे आरक्षित टिकट
Posted by : railenquiry on Nov 30, 2012 - 12:00:30 PM

यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुये पूर्व मध्य रेल ने रविवार को दूसरी पाली में आरक्षण सुविधा का विस्तार करते हुये तत्काल प्रभाव से ‘ए’ श्रेणी के कुछ स्टेशनों पर दूसरी पाली में आरक्षण सुविधा प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। अब तक रविवार को दूसरी पाली में आरक्षण की सुविधा बहाल किये जा रहे ‘ए वन’श्रेणी के तीन तथा ‘ए’ श्रेणी के नौ स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध थी। तत्काल प्रभाव से ‘ए’ श्रेणी के 13 और स्टेशनों पर रविवार को दूसरी पाली में आरक्षण टिकट मिलेंगे। दानापुर मंडल के बख्तियारपुर, मोकामा, दानापुर, आरा, बक्सर, धनबाद मंडल के कोडरमा एवं डालटेनगंज, समस्तीपुर मंडल के सहरसा, नरकटियागंज, बेतिया तथा बापूधाम मोतिहारी एवं मुगलसराय मंडल के डेहरी आनसोन तथा सासाराम स्टेशन पर भी यह सुविधा प्रारंभ कर दी है।