Indian Railways News => Topic started by Mafia on Aug 11, 2012 - 21:01:23 PM


Title - रविवार से शाम में भी मिलेगा आरक्षण टिकट
Posted by : Mafia on Aug 11, 2012 - 21:01:23 PM

रविवार 12 अगस्त से यात्रियों को शाम की पाली में भी आरक्षण का टिकट मिलेगा। सोनपुर मंडल के सीनियर वाणिज्य प्रबंधक बीएनपी वर्मा ने बताया कि नयी व्यवस्था के लिए सिस्टम को उस अनुरूप करने का निर्देश दिया गया है। सहायक वाणिज्य पदाधिकारी बैद्यनाथ प्रसाद ने आरक्षण टिकट काउंटर पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। रविवार को दोपहर दो बजे से लेकर 8 बजे शाम तक एक काउंटर चलेगा। ं शुक्रवार को सोनपुर स्थित कार्यालय के सभागार में सभी स्टेशनों के मुख्य टिकट निरीक्षकों के साथ बैठक कर अगली रणनीति के बारे में बताया गया। ं मुख्य टिकट निरीक्षकों को टिकट जांच कर आय में वृद्धि करने का आदेश दिया गया। कम आय प्राप्त करने वाले मुख्य टिकट निरीक्षकों पर कार्रवाई करने की हिदायत भी दी गई।