| रेल काउंटर पर टिकट के लिए मारामारी by railgenie on 03 February, 2013 - 09:00 AM | ||
|---|---|---|
railgenie | रेल काउंटर पर टिकट के लिए मारामारी on 03 February, 2013 - 09:00 AM | |
यूटीएस काउंटर पर शनिवार को टिकट लेने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। वजह आठ में से छह काउंटर से ही टिकट जारी किए गए। इससे टिकट लेने के लिए मारामारी होती रही। कतार में पीछे खड़े कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई। उनका का कहना था कि पवन एक्सप्रेस से मुम्बई जाना था। कर्मचारी एक टिकट जारी करने में दस मिनट लगाते थे। जबतक टिकट लेने की बारी आई तबतक पवन एक्सप्रेस खुल गई। रात भर जंक्शन पर ही रहना पड़ेगा। | ||