Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Feb 06, 2013 - 18:00:06 PM


Title - रेल रिजर्वेशन फॉर्म की पहले होगी जांच - Will examine the first railway reservation form
Posted by : nikhilndls on Feb 06, 2013 - 18:00:06 PM

नई दिल्ली : टिकट दलालों की नकेल कसने के इरादे से अब रेलवे ने तय किया है कि रेल रिजर्वेशन काउंटरों पर टिकट लेने के लिए भरे जाने वाले फॉर्म की पहले जांच की जाएगी। यह जांच रेलवे कर्मचारी करेंगे और वे फॉर्म में लिखे पतों की जांच करके फॉर्म पर हस्ताक्षर करेंगे। इसके बाद ही फॉर्म के जरिए रेलवे काउंटर से टिकट जारी होगा।

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने मुताबिक यह व्यवस्था होली और गर्मियों की छुट्टियों के लिए रिजर्व होने वाली टिकटों के लिए की जा रही है। इस तरह की जांच से यह भी सुनिश्चित होगा कि फॉर्म ठीक से भरा गया है और दूसरे पते आदि की भी जांच हो जाएगी। रेलवे ने यह भी तय किया है कि सभी रिजर्वेशन दफ्तरों में सुपरविजन के लिए सीनियर अफसरों को भी तैनात किया जाएगा। इसके अलावा जहां भी जरूरत होगी, वहां अतिरिक्त रिजर्वेशन काउंटर खोले जाएंगे। इसके अलावा कुलियों पर भी नजर रखी जाएगी ताकि वे पैसेंजरों से ज्यादा पैसे न वसूलें।