Indian Railways News => Topic started by railgenie on Feb 01, 2013 - 21:00:43 PM


Title - रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेनें
Posted by : railgenie on Feb 01, 2013 - 21:00:43 PM

नई दिल्ली : यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। अंबाला-दिल्ली-अंबाला (04031/32) विशेष दैनिक ट्रेन पहली फरवरी से 31 मार्च के बीच सुबह 6:10 बजे दिल्ली से चलकर सुबह 10:40 बजे अंबाला पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन अंबाला से शाम 4:30 बजे चलकर रात 8:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। एक द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित, एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित, नौ स्लीपर, छह सामान्य तथा दो शयनयान कोच वाली यह ट्रेन सब्जी मंडी, आदर्श नगर, दिल्ली, नरेला, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र तथा शाहबाद मरकंडा स्टेशनों पर रुकेगी। दिल्ली सराय रोहिल्ला-बठिंडा-दिल्ली सराय रोहिल्ला (04009/10) विशेष दैनिक ट्रेन 31 जनवरी से शुरू हो चुकी है। आगामी 31 मार्च तक चलने वाली यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला से सुबह सात बजे चलकर उसी दिन दोपहर 1:20 बजे बठिंडा पहुंचेगी।वापसी में यह ट्रेन बठिंडा से सुबह 5:50 बजे चलकर दिन के 11:40 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। एक द्वितीय, एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित, पांच स्लीपर, छह सामान्य तथा दो शयनयान कोच वाली यह विशेष ट्रेन शकूरबस्ती, बहादुरगढ़, रोहतक, जींद, नरवाना, टोहाना, जाखल, मनसा तथा मौर स्टेशनों पर ठहरेगी।

आनंद विहार-जम्मूतवी-आनंद विहार (04051/52) त्रि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन दो फरवरी से 30 मार्च के बीच आनंद विहार टर्मिनल से हर मंगल, बृहस्पतिवार तथा शनिवार की रात 11:15 बजे चलकर अगले दिन 11:50 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हर बुधवार, शुक्रवार तथा रविवार को जम्मूतवी से तीन फरवरी से 31 मार्च के बीच शाम 5:20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5:55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। एक द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित, 12 स्लीपर, सात सामान्य श्रेणी तथा शयनयान वाली यह ट्रेन गाजियाबाद, मेरठ सिटी, सहारनपुर, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी तथा चक्की बैंक स्टेशनों पर रुकेगी।