Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Dec 18, 2012 - 16:00:02 PM


Title - रेलवे भर्ती बोर्ड रद्द नहीं करेगा परीक्षा National railway recruitment board will not cancel the tes
Posted by : AllIsWell on Dec 18, 2012 - 16:00:02 PM

लखनऊ। रेलवे भर्ती बोर्ड, इलाहाबाद टेक्नीशियन ग्रेड की परीक्षा रद्द नहीं करेगा। दूसरे चरण की 23 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद के अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा में सत्तर हजार से अधिक परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। परीक्षा के लिए बोर्ड ने लखनऊ में 65 केंद्र बनाने का निर्णय किया है।

परीक्षा को फूल प्रूफ संपन्न कराने के लिए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचायोंü व संबंधित सुपरवाइजरों को गडबडियों को रोकने के लिए सख्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद के चेयरमैन एके माथुर ने बताया कि इलाहाबाद में पेपर लीक नहीं हुआ है।

अगर पेपर लीक होता तो परीक्षार्थी के पास उसी तरह की उत्तर पुस्तिका मिलती, जिसमें प्रश्न पत्र के मुताबिक उत्तर दिए होते, जबकि ऎसा कुछ नहीं है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि सितंबर 2010 से देश भर में आरआरबी द्वारा कराई जाने वाली परीक्षाओं का पैटर्न बदल दिया गया है। अब प्रश्न पत्र एक एजेंसी बनाती है जबकि पेपर होने के बाद उनके उत्तर आते हैं। यही नहीं, प्रश्न पत्र बांटने का काम भी दूसरी एजेंसी को दिया जाता है।

इतनी सख्ती बरतने के बाद प्रश्न पत्र लीक होने का सवाल ही नहीं उठता। एके माथुर ने बताया कि कर्मचारी चयन आयोग व अन्य एजेंसी भी अब रेलवे द्वारा कराई जा रही परीक्षा प्रणाली को अपना रही है। उन्होंने बताया, 23 दिसंबर को होने वाली परीक्षा अपने पूर्व नियत कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।