Indian Railways News => Topic started by TrustMe on Aug 08, 2012 - 03:00:34 AM


Title - रेलवे मजदूर यूनियन वार्षिक सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर
Posted by : TrustMe on Aug 08, 2012 - 03:00:34 AM

फारबिसगंज(अररिया) : आगामी आठ अगस्त को फारबिसगंज में होने वाले एनएफ रेलवे मजदूर यूनियन के 29वें वार्षिक सम्मेलन की तैयारियां जोर शोर से जारी है। यूनियन के फारबिसगंज शाखा के तत्वावधान में आयोजित 29 वें वार्षिक सम्मेलन के सभा स्थल शाखा कार्यालय में भव्य पंडाल में निर्माण के साथ अन्य व्यवस्थाएं युद्ध स्तर पर चल रहा है। एनएफ रेलवे मजदूर यूनियन फारबिसगंज शाखा के अध्यक्ष सुधाकर झा एवं सचिव जरनैल सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि 8 अगस्त को 29 वें वार्षिक सम्मेलन में प्रात: साढे़ नौ बजे झंडोत्तोलन के साथ आरंभ होगा।