Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 13, 2012 - 16:00:14 PM


Title - वर्मा होंगे लुधियाना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी
Posted by : railgenie on Aug 13, 2012 - 16:00:14 PM

लुधियाना. नगर निगम कमिश्नर राकेश कुमार वर्मा को लुधियाना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्हें प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए एक स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) के गठन का निर्देश राज्य सरकार ने दिया है।

एसपीवी मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े मसलों की हर हफ्ते समीक्षा करेगा।प्रोजेक्ट के लिए फंड की व्यवस्था और तमाम सरकारी विभागों के बीच तालमेल के लिए भी दो कमेटियां बनाई गई हैं। विभागीय तालमेल और समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी मुख्य सचिव राकेश सिंह की अध्यक्षता में बनाई गई है।

मेट्रो के लिए जमीन अधिग्रहण का काम यही कमेटी देखेगी।इसमें स्थानीय निकाय विभाग, वित्त, पर्यटन, हाउसिंग एवं अर्बन डेवलपमेंट, कल्चर डिपार्टमेंट के मेंबर के अलावा लुधियाना नगर निगम कमिश्नर और पीआईडीबी के एमडी होंगे। मेट्रो के वित्तीय मामलों के लिए भी एक कमेटी बनाई गई है।स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव सुरेश कुमार इसके अध्यक्ष होंगे।