| Indian Railways News => | Topic started by riteshexpert on Dec 15, 2012 - 21:00:25 PM |
Title - शाम 4.30 बजे जाएगी इंदौर-पटना एक्सप्रेसPosted by : riteshexpert on Dec 15, 2012 - 21:00:25 PM |
|
|
इंदौर। इंदौर से जाने वाली 19313 इंदौर-पटना एक्सप्रेस (वाया सुल्तानपुर) अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे 40 मिनट देरी से रवाना होगी। पटना एक्सप्रेस के इंदौर से रवाना होने का तय समय दोपहर 1.50 बजे का है लेकिन शनिवार को यह शाम 4.30 बजे जाएगी। रेलवे जनसंपर्क विभाग के मुताबिक शनिवार की पटना एक्सप्रेस इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस के रैक से चलती है। शिप्रा एक्सप्रेस के इंदौर आने का समय रात एक बजे है लेकिन यह शनिवार सुबह आठ बजे इंदौर आई। फिलहाल रैक का मेंटेनेंस हो रहा है और इसके बाद इस रैक से पटना एक्सप्रेस चलाई जाएगी। शिप्रा एक्सप्रेस के देरी से आने के कारण पटना एक्सप्रेस को देरी से भेजा जा रहा है। |