Indian Railways News => Topic started by greatindian on Feb 03, 2013 - 15:00:39 PM


Title - सप्तक्रांति के यात्रियों को मिलेगा फ्रेश कंबल
Posted by : greatindian on Feb 03, 2013 - 15:00:39 PM

आईएसओ की मान्यता मिलने के बाद मुजफ्फरपुर से आनंद बिहार जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस में एसी यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। अब उन्हें कीटाणु रहित कंबल मिलेगा। यह सुविधा 15 फरवरी से शुरू होगी। यात्रियों को इस कंबल के लिए अतिरिक्त चार्ज अदा नहीं करना है। कर्मचारी द्वारा कंबल के बदले रुपये मांगने पर यात्री वरीय अधिकारी के पास शिकायत कर सकते हैं। बताया गया है कि विभागीय खर्च पर कोचिंग डिपो में ब्लैंकेट डिस फेकशन प्लांट लगाने की कवायद शुरू है। इसमें डिपो के कर्मचारी ही काम करेंगे। आउटसोर्सिग के लोगों से काम नहीं लिया जाएगा। सोनपुर मंडल में कीटाणु रहित कंबल तैयार करने के लिए दूसरा प्लांट मुजफ्फरपुर कोचिंग डिपो में तैयार किया जा रहा है। बरौनी में यह प्लाट पहले से चल रहा है। प्लाट के लिए बरौनी से मशीन व अन्य पा‌र्ट्स मंगवाए गए हैं।'ठंड व बरसात में कंबल में नमी के कारण कीटाणु हो जाते हैं। ये धुलाई के बाद भी रहते हैं। कोचिंग डिपो में विभागीय खर्च पर प्लांट लगाया जा रहा है। सप्तक्रांति में यात्रियों को आइएसओ की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।'