| Indian Railways News => | Topic started by RailXpert on Feb 01, 2013 - 18:00:55 PM |
Title - सिर्फ 31 किमी दौड़ेगी ट्रेन,कर्मियों की होगी तैनाती,जुब्बा सहनी-मुजफ्फरपुर खंड अधूरा,ब्रह्मापुरा के पPosted by : RailXpert on Feb 01, 2013 - 18:00:55 PM |
|
|
पूर्व मध्य रेलवे के सीआरएस ने जुब्बा सहनी-रुन्नीसैदपुर के बीच नवनिर्मित लाइन पर ट्रेन दौड़ाने की इजाजत दे दी है। 15 फरवरी से ट्रेनों का परिचालन शुरू होने की उम्मीद है। 31 किलोमीटर लंबी लाइन पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलेगी।सीआरएस के आदेश के बाद समस्तीपुर रेल मंडल ने जुब्बा सहनी-रुन्नीसैदपुर के बीच नवनिर्मित लाइन पर ट्रेन दौड़ाने के लिए कर्मचारियों की तैनात की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलखंड पर 18 छोटे-बड़े पुल, तीन स्टेशन, 16 गुमटियां, 10 मानवरहित व 6 मानवसहित गुमटियां हैं। इसके लिए स्टेशन मास्टर, प्वाइंट मैन, क्री मैन, गैंगमैन, गुमटी मैन की तैनाती होगी। रेलवे अधिकारी ने कहा कि फरवरी में इस खंड पर सवारी ट्रेन चलाने की उम्मीद है।वहीं, जुब्बा सहनी-मुजफ्फरपुर के बीच नवनिर्मित लाइन पर सिग्नल व प्वाइंट के काम अधूरे होने के कारण ट्रेन चलाने की अनुमति नहीं दी गई है। साथ ही ब्रह्मापुरा रेलवे कॉलोनी के समीप स्टेशन बनाने पर रोक लगा दी गई है। इंजीनियरिंग विभाग ने गुरुवार से काम बंद कर दिया। सीआरएस ने सिग्नल विभाग के अधिकारियों को जुब्बा सहनी-मुजफ्फरपुर के बीच और मुजफ्फरपुर यार्ड में सिग्नल व प्वाइंट का काम जल्द पूरा करने का आदेश दिया है। यही नहीं इंजीनियरिंग विभाग को जंक्शन स्थित लाइन नंबर 11 को बेहतर बनाने का आदेश दिया है। |