Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Feb 06, 2013 - 15:00:05 PM


Title - होली को देखते हुए रेलवे चौकस
Posted by : RailXpert on Feb 06, 2013 - 15:00:05 PM

मार्च में होली पर्व पर बढने वाली भीड़-भाड़ से निपटने के लिए उत्तर रेलवे ने कार्य योजना तैयार की है. इससे त्यौहार के व्यस्त सीजन में सरल यात्री सेवा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि आरक्षण कार्यालयों में कदाचार रोकने और यात्रियों की समस्याओं के निदान के लिए कदम उठाए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सभी आरक्षण कार्यालय में टिकट बुकिंग काउंटर के करीब रेलवे कर्मचारी तैनात किए जाएंगे जिससे कि दलालों पर रोक लग सके.

इसके साथ ही असमाजिक तत्वों पर रोक लगाने, औचक निरीक्षण के लिए आरपीएफ जवानों के साथ ही टिकट जांच कर्मचारियों का दस्ता भी बनाया जाएगा.