Indian Railways News => Topic started by Mafia on Aug 19, 2013 - 17:58:48 PM


Title - After 21 hours trains run on the track
Posted by : Mafia on Aug 19, 2013 - 17:58:48 PM

गत शनिवार को जाफराबाद-बाराबंकी रेल प्रखंड पर अलनाभारी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के 21 घंटे बाद रेलमार्ग संचालित हो सका। इस दौरान जहां दो दर्जन ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर गुजारा गया। वहीं रेल यात्रियों के आरक्षित टिकटों की संपूर्ण धनराशि वापस कर दी गई।
गत शनिवार को अलनाभारी रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इसके बाद रेलमार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया था। पूरब दिशा से आ रही ट्रेनों को जाफराबाद सुल्तानपुर से होकर गुजारा गया। वहीं पश्चिम दिशा सेआ रही ट्रेनों को इसी मार्ग से भेजा गया। इस दौरान करीब दो दर्जन ट्रेनों का रूट परिवर्तित होने से यात्रियों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन पहुंचे यात्रियों को घंटों स्टेशन पर समय गुजारना पड़ा। वहीं रेल प्रशासन ने यात्रियों के आरक्षित टिकटों की संपूर्ण धनराशि वापस कर दी। रविवार को सुबह करीब नौ बजे मार्ग ठीक होने के बाद फैजाबाद की ओर से डाउन मुगलसराय पैसेंजर ट्रेन अकबरपुर स्टेशन पहुंची। इसके बाद साबरमती फिर अन्य ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। करीब 21 घंटे के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।