Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Oct 03, 2012 - 03:00:50 AM


Title - Holiday Specials will run from October 4 as Garib - 4 अक्टूबर से हॉलिडे स्पेशल के रूप में चलेगी गरीब
Posted by : eabhi200k on Oct 03, 2012 - 03:00:50 AM

जोधपुर.जोधपुर के रास्ते अहमदाबाद-जम्मूतवी के बीच साप्ताहिक गरीबरथ एक्सप्रेस हॉलिडे स्पेशल के रूप में चलेगी। पश्चिम रेलवे इस ट्रेन को 4 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलाएगा। इस ट्रेन के सभी कोच थर्ड एसी के होंगे। वर्तमान में जोधपुर के रास्ते जम्मूतवी के लिए तीन नियमित ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। पश्चिम रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 02207 अहमदाबाद से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 3 बजे रवाना होगी।

अगले दिन यह गाड़ी रात आठ बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02208 जम्मूतवी से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 9:30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:35 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन साबरमती, मेहसाणा, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, पाली, लूणी, जोधपुर, गोटन, मेड़तारोड, डेगाना, डीडवाना, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादलपुर, हिसार, धूरी, लुधियाना, जालंधर कैंट, चक्की बैंक व कथुआ स्टेशनों पर ठहरेगी।