Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Aug 23, 2013 - 21:00:26 PM


Title - LET Threatning To CM Of UP And Uttrakhand
Posted by : railenquiry on Aug 23, 2013 - 21:00:26 PM

देश में सक्रिय आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र भेजा है। इसके साथ ही इस आतंकी संगठन ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद समेत दर्जन भर रेलवे स्टेशन पर भी बम विस्फोट करने की धमकी दी है। पत्र में हमले की तारीख 28 और 29 अगस्त दी है।
हरिद्वार स्टेशन अधीक्षक को कल शाम एक एक लिफाफा मिला, इसके अंदर पत्र को पढ़कर उनके होश उड़ गए। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा एरिया कमांडर करीम अंसारी के नाम से भेजे पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार कश्मीरियों पर जुल्म कर रही है। पाकिस्तानी फौज पर हमला करने के उसे साथ बदनाम भी कररही है। इसका बदला लेने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके अलावा को 28 व 29 को ही हरिद्वार, मुरादाबाद, सहारनपुर, लक्सर, रुड़की, देहरादून व काठगोदाम रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाया जाएगा। पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार उसके हमला को विफल नहीं कर सकता है।
रेल प्रशासन ने धमकी भरा पत्र मिलने के साथ ही इसकी सूचना तत्काल उत्तर रेलवे मुख्यालय भेज दी है और स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रेलवे पुलिस के अलावा जिला पुलिस से सहयोग मांगा है। रेलवे प्रशासन ने धमकी भरा पत्र जीआरपी हरिद्वार को सौंप दिया है। प्रवर मंडल सुरक्षा आयुक्त रफीक अहमद ने बताया कि पत्र मिलने के बाद आरपीएफ के जवानों को सर्तक कर दिया है और ट्रेन में चेकिंग बढ़ा दी गई है।