Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 30, 2012 - 00:01:02 AM


Title - Ratlam indore metregauge bridge
Posted by : nikhilndls on Jul 30, 2012 - 00:01:02 AM

इंदौर। रतलाम-इंदौर मीटरगेज लाइन पर गौतमपुरा-फतेहाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच एक ब्रिज के पास मिट्टी धंसने से रेल यातायात ठप हो गया है। मिट्टी संभवत: रविवार दोपहर धंसी। धंसे हुई जमीन को दुरुस्त करने के लिए महू से मटेरियल स्पेशल ट्रेन रवाना की गई है।
इधर, ट्रेनें फंसने से ट्रेनों के अलावा विभिन्न स्टेशनों पर इंतजार कर रहे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। जो ट्रेनें फंसी हैं, उनमें महू-रतलाम फास्ट पैसेंजर ट्रेन (फतेहाबाद में खड़ी है), रतलाम-महू फास्ट पैसेंजर ट्रेन (गौतमपुरा में खड़ी है) और रतलाम-अकोला ट्रेन शामिल हैं। इस ट्रेन को बडऩगर तक लाया जा रहा है। रेलवे जनसंपर्क विभाग का कहना है मटेरियल स्पेशल को मौके पर पहुंचने और काम करने में कम से कम दो से तीन घंटे लगेंगे। तब तक रतलाम और इंदौर आने वाली ट्रेनें जस की तस अटकी रहेंगी।