Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jul 30, 2012 - 15:02:02 PM


Title - Will be two hours late Nizamuddin Intercity - दो घंटे देरी से आएगी निजामुद्दीन इंटरसिटी - www.bhaska
Posted by : irmafia on Jul 30, 2012 - 15:02:02 PM

इंदौर। सोमवार दोपहर इंदौर आने वाली निजामुद्दीन-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन तय समय से लगभग दो घंटे देरी से इंदौर आने की संभावना है। ट्रेन के इंदौर आने का निर्धारित समय दोपहर 12 बजे का है, लेकिन सोमवार इसके दोपहर दो बजे तक इंदौर पहुंच सकती है।

रेलवे जनसंपर्क विभाग के मुताबिक उत्तर रेलवे के किसी पावर स्टेशन में समस्या के कारण बिजली सप्लाई बाधित हुई जिससे यह ट्रेन देरी से इंदौर पहुंचेगी। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के लेट होने का अनाउंसमेंट चल रहा है क्योंकि कई परिजन अपने यात्रियों को लेने स्टेशन पहुंच गए हैं। खबर लिखे जाने तक ट्रेन उज्जैन स्टेशन भी नहीं पहुंची थी।