Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jun 19, 2017 - 11:45:50 AM


Title - अचानक प्लेटफार्म बदलने से इलाहबाद स्टेशन पर भगदड़ जैसा माहौल
Posted by : RailEnquiry Admin on Jun 19, 2017 - 11:45:50 AM

इलाहबाद जंक्शन पर अचानक रांची - मुंबई एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदलने से भगदड़ जैसा माहौल बन गया जिसमे कई यात्री गिरकर चोटिल भी हो गए | रांची एक्सप्रेस रविवार शाम पौने चार बजे जंक्शन पर आई | डिस्प्ले बोर्ड से लेकर पूछताछ पर भी ट्रेन के आने के लिए प्लेटफार्म नंबर नौ ही दर्शाया जा रहा था | सभी यात्री प्लेटफार्म नंबर नौ पर इंतजार कर रहे थे कि तभी अचानक तीन बजकर चालीस मिनट पर घोसणा हुई कि ट्रेन प्लेटफार्म नंबर छह पर आएगी | चूँकि ट्रेन के चलने का समय पौने चार था इसलिए सभी यात्री सामान लेकर भागने लगे | 
बुजुर्ग और विकलांग यात्रियों को इसमें सबसे ज्यादा परेशानी हुई | हालाँकि ट्रेन आधे घंटे तक रुकी रही इसलिए सभी यात्रियों को ट्रेन में सीटें मिल गयीं परन्तु इस आपाधापी में कोई भी दुर्घटना हो सकती थी | 

-HINDI-