Indian Railways News => Topic started by irmafia on Aug 03, 2012 - 00:01:52 AM


Title - अधर में लटका द्वितीय ओवरब्रिज का निर्माण
Posted by : irmafia on Aug 03, 2012 - 00:01:52 AM

-- आवागमन करने की मुश्किलें नहीं हो रही आसान
***********
खड़गपुर (प.मेदिनीपुर) : पश्चिम मेदिनीपुर जिलांतर्गत खड़गपुर के रेल क्षेत्र में स्थित गेट बाजार सब्जी मार्केट से संलग्न द्वितीय ओवरब्रिज निर्माण का काम करीब दो साल से अधर में लटका पड़ा हुआ है। इससे लोगों की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही है। खड़गपुर मंडल रेल प्रशासन की ओर से इस क्षेत्र में द्वितीय ओवरब्रिज बनाने के लिए दो साल पहले ही एक योजना बनाकर रेल दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय में भेजी गई थी, लेकिन योजना के बाबत मुख्यालय से कोई हरी झंडी नहीं मिली। उसके बाद रेलवे की ओर से दो माह पहले दोबारा योजना बनाकर मुख्यालय को भेजी गई है। यहां पर सालों पुरानी एक ओवरब्रिज थी, जिसके जर्जर हो जाने के बाद इसके निकट ही द्वितीय ओवरब्रिज बनाकर पुराने को तोड़ दिया गया। एकमात्र ओवर ब्रिज के निकट ही रेलवे वर्कशॉप है। इसके अलावा साउथ साइड, रेलवे स्टेशन, रेलवे मुख्य अस्पताल, खड़गपुर राजकीय अनुमंडल अस्पताल, आयमा, झपाटापुर, आइआइटी जाने के लिए इसी ओवरब्रिज के रास्ते से होकर जाना पड़ता है। वर्कशॉप में काम करने वाले हजारों रेलकर्मी भी इसी ओवरब्रिज के रास्ते ही आवागमन करते हैं। भीड़ ज्यादा होने पर ओवरब्रिज पर अक्सर जाम की शिकायतें भी मिलती रहती है। खड़गपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडलीय अभियंता (मुख्यालय) एएन साहू का कहना है कि द्वितीय ओवरब्रिज बनाने के लिए रेलवे मुख्यालय में करीब 80 लाख रुपए की लागत से एक योजना बनाकर दो माह पहले भेजी गई है। योजना की स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।