Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 05, 2012 - 04:20:02 AM


Title - अब खलासी और टै्रकमैन भी बनेंगे गार्ड 9536641
Posted by : nikhilndls on Aug 05, 2012 - 04:20:02 AM

निज संवाददाता, जमशेदपुर : अब रेलवे के खलासी और ट्रैकमैन भी गार्ड बन सकेंगे। इसके लिए मेंस कांग्रेस का दस्तखत अभियान रंग लाया है। डीआरएम राजीव अग्रवाल और सीपीओ ने मंडल में गार्ड के 350 खाली पदों को रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) को देने से इन्कार कर दिया और कहा कि इन पदों के लिए जल्द ही विभागीय परीक्षा आयोजित होगी। इनमें रेलवे के किसी भी सेक्शन के ग्रुप सी और ग्रुप डी वह कर्मी हिस्सा ले सकेंगे जिनके पास पांच साल का अनुभव है और वह मैट्रिक पास हैं।