Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 09, 2012 - 09:00:38 AM


Title - अब छह रुपये में प्लेटफार्म टिकट
Posted by : nikhilndls on Sep 09, 2012 - 09:00:38 AM

अब छह रुपये में प्लेटफार्म टिकट
शहर प्रतिनिधि, गोरखपुर : अब जन साधारण टिकट बुकिंग सेवक (जेटीबीएस) पर मिलने वाला प्लेटफार्म टिकट 5 की बजाए 6 रुपये में मिलेगा। रेलवे बोर्ड ने साधारण श्रेणी के अलावा प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर भी 1 रुपया अतिरिक्त चार्ज निर्धारित कर दिया है। स्टेशन स्थित अनरिजर्वड टिकट सिस्टम (यूटीएस) यानी, बुकिंग काउंटरों से यात्रियों की भीड़ समाप्त करने के उद्देश्य से 2010- 11 में ही रेलवे बोर्ड ने जेटीबीएस की योजना बनाई थी। इसके तहत एजेंट को साधारण श्रेणी के टिकट बेचने का अधिकार प्रदान कर दिया गया। एजेंट को प्रत्येक टिकट पर 1 रुपये कमीशन प्रदान किया जाता है। यानी, 2 का टिकट है तो 3 रुपये और 100 का टिकट है तो 101 रुपये। पर, जब जून 2012 में प्लेटफार्म टिकट की बिक्री की बात आई तो कोई कमीशन निर्धारित नहीं किया गया। अब रेलवे बोर्ड ने निर्णय लिया है कि जेटीबीएस पर मिलने वाले प्लेटफार्म टिकट पर भी 1 रुपये कमीशन निर्धारित किया जाए। ऐसे में अब 5 रुपये में मिलने वाला प्लेटफार्म टिकट 6 रुपये में मिलेगा। वह भी 2 घंटे के लिए ही मान्य होगा। इसके लिए सभी जोनल कार्यालयों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। रेलवे ने जेटीबीएस को टिकट बुक करने का अधिकार तो प्रदान किया है पर उसकी वापसी नहीं हो सकती है। वैसे भी 10 रुपये से कम कीमत वाले टिकट के वापसी का कोई प्रावधान नहीं है। यात्री को टिकट वापस कराने के लिए स्टेशन स्थित यूटीएस पर ही जाना होगा।