Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on May 08, 2013 - 00:00:38 AM


Title - अभी रुक जाओ, ट्रेन आने वाली है
Posted by : nikhilndls on May 08, 2013 - 00:00:38 AM

जागरण संवाददाता, मथुरा : भले ही ट्रेन में बैठकर सफर करना यात्रियों को भाता हो लेकिन शहर में ट्रेन के प्रवेश करते ही यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो जाती है। ऑफिस, कचहरी और आवश्यक कार्य से जाने वाले लोग अक्सर लेट हो जाते हैं। सभी प्रमुख मार्गो पर रेलवे फाटक होने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
मथुरा में ट्रेन आते ही चंद्रपुरी, धौली-प्याऊ-स्टेट बैंक मार्ग, मुर्गा फाटक, आर्य समाज रोड पर स्थित फाटक बारी-बारी से बंद होते हैं। इसके अलावा रेल बस के लिए उक्त स्थानों पर दिन में एक दर्जन बार फाटक बंद होते हैं। यह गेटो से होकर कासगंज-अछनेरा पैसेंजर, कोलकाता-आगरा एक्सप्रेस साप्ताहिक, दोपहर में कासगंज मथुरा गुजरती हैं।
इन समय पर होते हैं गेट बंद
-सुबह 6.05 बजे, सुबह 7.55 बजे, सवा दस बजे, 10.50 बजे, सुबह 11.50बजे, 14.50 बजे, 17.35 बजे, रात्रि 20.00 बजे, 20.30 बजे। इसके अलावा मालगाड़ियों के लिए भी यह फाटक बंद होते हैं।