Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 05, 2012 - 15:21:35 PM


Title - आगरा पैसेंजर में सांप ने एक यात्री को काटा
Posted by : nikhilndls on Aug 05, 2012 - 15:21:35 PM

बल्लभगढ़।। बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर आगरा पैसेंजर में सांप ने एक यात्री को काट लिया। स्टेशन अधीक्षक ने आरपीएफ को मिमो देकर घायल यात्री को बीके अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह 9 बजे दिल्ली से आगरा जा रही है आगरा पैसेंजर जब न्यूटाउन पहुंची तो यात्रियों ने कोच में सांप होने की शिकायत की। उसके बाद ट्रेन के गार्ड ने बल्लभगढ़ स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। जिसके बाद आरपीएफ जीआरपी समेत स्टेशन अधीक्षक मौके पर पहुंच गए। जैसी ही ट्रेन रुकी तो हथीन क्षेत्र के रिंडका गांव का रहने वाला नरेंद्र ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा, तभी सांप ने उसे डस लिया।इसके बाद आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने सांप को मार दिया और घायल को बीके अस्पताल में भर्ती करा दिया। घायल यात्री की हालत स्थिर बताई जा रही है।