Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jun 19, 2017 - 11:48:40 AM


Title - आद्रा व बराभूम स्टेशन के बीच लाइन ब्लॉक, तीन ट्रेनों का आवागमन प्रभावित
Posted by : RailEnquiry Admin on Jun 19, 2017 - 11:48:40 AM

आद्रा व बराभूम स्टेशन के बीच लाइन ब्लॉक के कारण रविवार को टाटानगर की तीन ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होगा। टाटा से धनबाद के लिए स्वर्णरेखा सवा एक के बदले सवा 3 में खुलेगी। वहीं, दानापुर टाटा सुपर एक घंटे देरी से आएगी।

दूसरी ओर पुरुलिया हावड़ा एक्सप्रेस भी समय बदलकर चलेगी। जबकि ब्लॉक के कारण आद्रा से खड़गपुर, रांची और आसनसोल मार्ग की पांच ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है।