Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Aug 03, 2012 - 00:01:20 AM


Title - आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन
Posted by : puneetmafia on Aug 03, 2012 - 00:01:20 AM

कई ट्रेनों में जोड़े गए अतिरिक्त कोच पटना
**********
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दानापुर मंडल की ओर से पटना जंक्शन से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 03105 स्पेशल ट्रेन गुरुवार को पटना जंक्शन से शाम 4.30 बजे खुलकर दानापुर, आरा, बक्सर, मुगलसराय, इलाहाबाद एवं कानपुर रुकते हुए अगले दिन शुक्रवार को 11.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। शयनयान के 7 एवं सामान्य श्रेणी के 4 डिब्बों समेत 13 कोच वाली इस ट्रेन में मेल-एक्सप्रेस का किराया लागू होगा। दानापुर मंडल के जन संपर्क अधिकारी रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। 12791-92 पटना सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 3 एसी की एक अतिरिक्त बोगी लगायी जाएगी। गुरुवार को सिकंदराबाद से तथा शुक्रवार को पटना जंक्शन से चलेगी। 17005-06 हैदराबाद दरभंगा एक्सप्रेस में भी गुरुवार से 3 एसी की एक अतिरिक्त बोगी स्थायी रूप से लगायी जाएगी। दरभंगा से 5 अगस्त से स्थायी कोच लगेंगे। इसी तरह दानापुर-हावड़ा में भी जुलाई माह से ही स्लीपर श्रेणी की एक अतिरिक्त बोगी लगायी जा रही है।