Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Apr 28, 2012 - 03:00:18 AM


Title - इंजीनियरिंग एग्जाम देने वाले छात्रों को रेलवे ने दिया तोहफा!
Posted by : eabhi200k on Apr 28, 2012 - 03:00:18 AM

रांची/चक्रधरपुर. 29 अप्रैल को आयोजित ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम(एआईईईई) के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे व दपू रेलवे ने परीक्षार्थियों के लिए सुविधाएं दी हैं। इसमें चक्रधरपुर रेल मंडल ने दो कोच एक यात्री ट्रेन में जोड़े हैं, ताकि परीक्षार्थियों को इस दौरान परेशानी नहीं हो, वहीं ईस्ट कोस्ट रेलवे एक स्पेशल ट्रेन ही चला रही है।

28 को भुवनेश्वर से स्पेशल ट्रेन
ईस्ट कोस्ट रेलवे परीक्षार्थियों के लिए एक परीक्षा स्पेशल ट्रेन 28 अप्रैल से चलेगी। 29 अप्रैल को राउरकेला में आयोजित होने वाली एआईईईई की परीक्षा को देखते हुए इस ट्रेन को चलाया जा रहा है। यह ट्रेन भुवनेश्वर से राउरकेला व राउरकेला से भुवनेश्वर के बीच चलाई जाएगी। भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन 28 अप्रैल की सुबह 7 बजे खुलेगी और 28 अप्रैल को दिन के 3 बज कर 45 मिनट पर राउरकेला रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं 29 अप्रैल की रात 9 बज कर 45 मिनट पर यह ट्रेन राउरकेला से खुलेगी।

राउरकेला से स्पेशल कोच
चक्रधरपुर रेल मंडल के द्वारा भी एआईईईई इंजीनियरिंग की परीक्षा को देखते हुए 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ट्रेन संख्या 18105 राउरकेला भुवनेश्वर इंटरसिटी ट्रेन में एक जनरल कोच और एक एसी चेयर कार का कोच भी अलग से जोड़कर चलाएगी। वहीं ट्रेन संख्या 18107 राउरकेला -कोरापुट ट्रेन में भी एक जनरल कोच जोड़ा जाएगा।"इंजीनियरिंग की परीक्षा महत्वपूर्ण है। राउरकेला में ओडि़शा जोन का एग्जाम हो रहा है। इस परीक्षा के लिये ईस्ट कोस्ट स्पेशल ट्रेन चला रहा है, वहीं चक्रधरपुर रेल मंडल स्पेशल कोच राउरकेला से दे रही है।" - एके हलधर,वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक.