Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on May 06, 2013 - 18:01:26 PM


Title - इस खास ट्रेन में यात्रा के लिए नहीं कराना पड़ता रिजर्वेशन, 2900 लोग कर सकते हैं सफर
Posted by : riteshexpert on May 06, 2013 - 18:01:26 PM

जोधपुर मंडल को पहली डीएमयू ट्रेन मिल गई है। इसे ट्रायल के तौर पर जोधपुर से भीलड़ी तक चलाया जा सकता है। रेल बजट में जोधपुर से भीलड़ी के लिए पैसेंजर ट्रेन की घोषणा की गई थी। जोधपुर से फुलेरा व अन्य प्रमुख स्टेशनों के लिए डीएमयू ट्रेनें चलाने की योजना भी बनाई गई थी। मेड़ता रोड में इसके लिए शेड बन रहा है।


दस दिन लग सकते हैं शुरू होने में
डीआरएम राजेंद्र जैन ने बताया कि रैक मिलने के बाद इसे चलाने का फैसला जल्द कर लिया जाएगा। रेलवे अफसरों के अनुसार नई ट्रेन चलाने से पहले कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी से अनुमति लेनी जरूरी होती है। इसमें करीब दस दिन लग सकते हैं। कमिश्नर से हरी झंडी मिलने के बाद डीएमयू ट्रेन को पटरी पर लाया जाएगा। 


अपनी तरह का पहला रैक 
जोधपुर को मिला डीएमयू ट्रेन का रैक देश में अपनी तरह का पहला रैक है। यह एक मई को ही चेन्नई स्थित रेलवे कोच फैक्ट्री से तैयार होकर निकला है। कोच फैक्ट्री के महाप्रबंधक अभय कुमार खन्ना ने बताया कि पहले डीएमयू ट्रेन 1400 हॉर्स पावर की बनती थी, यह रैक 1600 हॉर्स पावर का है। इसमें 2100 की जगह 2900 यात्री बैठ सकेंगे।