Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Aug 03, 2012 - 15:20:05 PM


Title - ईस्टर्न यूपी के 5 रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे एस्केलेटर- Eastern UP escalator would take 5 railway stat
Posted by : RailXpert on Aug 03, 2012 - 15:20:05 PM

लखनऊ : गोरखपुर समेत ईस्टर्न यूपी के 5 रेलवे स्टेशनों पर ऐस्केलेटर लगाने को मंजूरी मिल गई है। गोरखपुर, बलिया, देवरिया, आजमगढ़, गोंडा और छपरा रेलवे स्टेशनों पर स्वचालित सीढि़यां लगाई जाएंगी। उम्मीद की जा रही है कि मार्च 2013 से रेलवे स्टेशन पर इन स्वचालित सीढि़यों का इस्तेमाल जरूरतमंद लोग कर सकेंगे। अब रेल मंत्रालय राज्य के अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर एस्केलेटर लगाने के प्रस्ताव पर मंथन कर रहा है।

कानपुर, लखनऊ और इलाहाबाद रेलवे स्टेशनों पर इस तरह की सुविधाओं की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। एनआर और एनईआर की रेलवे सलाहकार समितियों में भी इसकी मांग की गई। इसी के बाद गाजियाबाद, आनंद विहार और आगरा सहित अन्य महत्वपूर्ण नगरों के रेलवे स्टेशन के लिए इस तरह के प्रस्ताव भेजे गए। एस्केलेटर से बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। बुजुर्ग, बीमार व्यक्ति, महिलाओं, बच्चों और विकलांग भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रो शहरों के रेलवे स्टेशनों में एस्केलेटर लगे हुए हैं। इसी का विस्तार अब एनआर-एनसीआर और एनईआर ने अपने अपने मंडलों के रेलवे स्टेशन पर करना प्रारंभ कर दिया है। रेल मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि ईस्टर्न रेलवे के 5 रेलवे स्टेशनों पर यह स्वचालित सीढ़ी मार्च 2013 तक काम करने लगेगी। गोरखपुर में प्लैटफार्म एक-दो पर एस्केलेटर लगाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा।

गोरखपुर रेलवे स्टेशन के ईस्ट-वेस्ट फुटओवर ब्रिज के समानांतर प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 पर स्वचालित सीढ़ी लगाई जाएगी। बाकी स्टेशनों पर एक-एक स्वचालित सीढ़ी लगेगी। गोरखपुर को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने के उद्देश्य से एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने की घोषणा की गई थी, लेकिन लालू के हटने के बाद इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।