Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jun 22, 2017 - 10:37:40 AM


Title - एक जुलाई से जीएसटी लगने के बाद मेहेंगा होगा एसी का रेल सफर
Posted by : RailEnquiry Admin on Jun 22, 2017 - 10:37:40 AM

1 जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद भले ही कुछ चीजें सस्ती होने जा रही हों परन्तु एसीश्रेणी में रेल सफर महंगा होने जा रहा है | जुलाई से जो यात्री एसी या फर्स्ट क्लास में सफर करना पसंद करते हैं उन्हें ज्यादा किराया चुकाना पड़ेगा | 
सफर महंगा होने का कारण टिकट चार्ज पर सर्विस टैक्स का बढ़ना है | अभी यात्रियों को एसी के टिकट पर साढ़े चार फीसदी सर्विस टैक्स देना पड़ता है जो बढ़कर पांच फीसदी हो जाएगा | इस हिसाब से अगर अभी आप एसी में सफर करने के लिए दो हजार रूपए का टिकट खरीदते हैं तो एक जुलाई के बाद से आपको दस रूपए और देने पड़ेंगे | 
ध्यान देने वाली बात ये हैं कि जिन यात्रियों ने एक जुलाई से पहले टिकट बुक कराया है उन्हें भी बढ़ा हुआ किराया सफर के दौरान चुकाना पड़ेगा | टीटीई ये राशि सफर के दौरान वसूलेंगे | 

-HINDI-