Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Jun 18, 2013 - 15:01:14 PM


Title - एकमा स्टेशन पर डेढ़ घंटे रुकी रही जनसेवा एक्सप्रेस
Posted by : eabhi200k on Jun 18, 2013 - 15:01:14 PM

इंजन में आयी तकनीकी खराबी आने के कारण सहरसा से अमृतसर जाने वाली 15209 अप जनसेवा एक्सप्रेस सोमवार को एकमा स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में छपरा से जब दूसरा इंजन एकमा भेजा गया तब जाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोनपुर से जनसेवा एक्सप्रेस ठीक-ठाक चलकर एकमा स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर खड़ी ट्रेन को जब चालक आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा था तो तेल प्रेशर लो दिखा रहा था। चालक ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि तकनीकी खराबी के कारण छपरा से एकमा तक तेल गिरते हुए गया है। जिसके कारण प्रेशर काफी लो हो गया है और ट्रेन आगे नहीं बढ़ पा रही है। इसके बाद चालक नवल किशोर सिंह व सह चालक अभिषेक कुमार ने इसकी जानकारी एकमा स्टेशन मास्टर आरपी सिंह को दी। एकमा स्टेशन मास्टर ने तत्काल ही इसकी सूचना छपरा कंट्रोल को दी। इस सूचना के बाद छपरा से दूसरा डीजल इंजन एकमा भेजा गया जो ट्रेन को लेकर आगे लिए रवाना हुआ। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक यात्री एकमा स्टेशन पर काफी परेशान रहे।